vivo t5x 5g स्मार्टफोन कम बजट में एक शानदार फोन होने वाला है जिसके अंदर 7,200mAh की पावरफुल बैटरी और प्रोसेसर स्मूथ 120Hz का डिस्प्ले के साथ एआई फीचर इंक्लूड है
टेक कंपनी vivo ने अपनी टी-5 सीरीज भारत में शुरुआत vivo t5x 5g के साथ की है। यह स्मार्टफोन खास उन यूजर के लिए लॉन्च किया गया है जिनको लंबी बैटरी अच्छी परफॉर्मेंस और डिवाइस की अच्छी सिक्योरिटी चाहिए अच्छा कैमरा जिससे की एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड हो और एआई फीचर के साथ कम बजट में काफी एडवांस और प्रीमियम फीचर फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट है
वीवो टी 5 एक्स 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है इसकी बैटरी 7200mAh की है जो काफी पावरफुल है नॉर्मल इस्तेमाल पर 1से 2 दिन तक आराम से चलेगी और इसके साथ 44W का फास्ट चार्जिंग के साथ आता है ओरिया फोन लाइव गेमिंग स्ट्रीमिंग और 50MP का कैमरा मिलता है जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया AI एनहांसमेंट के साथ आता है ताकी फोटो की स्पष्टता अच्छी हो सके और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T5x 5G वीडियो
Vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसके अंदर को मिलता है 6.76-इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन की बड़ी स्क्रीन और 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 nits का हाई ब्राइटनेस मिलता है जिससे फोन में वीडियो क्लियर दिखता है और इसके साथ ही तगड़ा प्रोसेसर मिलता है 4nm तकनीक पर आधारित MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया जिसका AnTuTu स्कोर 10 लाख से अधिक है।
Vivo T5x 5G का डिजाइन और कैमरा लुक (Image Credit: Gadgets Beebom)
Vivo T5x 5G की कीमत
Vivo T5x 5G फोन इंडिया में 17 मार्च को तीन वेरिएंट लॉन्च किया गया है और विभिन्न वेरिएंट का अलग-अलग कीमत दिया गया है
यह स्मार्टफोन दो कलर में दिया गया Cyber Green और Star Silver रंगों में पेश किया गया है। और 24 मार्च से अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo T5x 5G की डिस्प्ले और डिजाइन काफी क्लियर दिया गया है इस फोन के अंदर 6.76 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाता है जो काफी बड़ा है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया जिससे क्राउलिंग और स्मूथ हो जाता है और हाई 1200 nits ब्राइटनेस जिससे कि आउटडोर में भी फोन में विडियो क्लियर दिखे और इसमें खास फीचर है कि आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन दिया गया है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर पढ़ने वाला तनाव कम करें और इसकी रेजोल्यूशन 2408 × 1080 दिया गया है।
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन के अंदर काफी अच्छा परफॉर्मेंस के लिए एक तगड़ा MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसके अंदर 2.6 GHz का अच्छा परफॉर्मेंस कलेक्टर और इसमें 2.0 GHz एफिशिएंसी कलेक्टर दिया गया है
GPU ग्राफिक के लिए Mali-G615 MC2 GPU GPU का उपयोग किया गया है और फोन के कंपनी का दावा है कि 1 मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर हासिल किया है जो सेगमेंट का सबसे अच्छा स्मार्टफोन बनता है
रैम और स्टोरेज
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
6GB RAM + 128GB Storage: यह बेस वेरिएंट है जिसकी कीमत ₹18,999 है। 8GB RAM + 128GB Storage: इस मिड-टियर वेरिएंट की कीमत ₹20,999 रखी गई है। 8GB RAM + 256GB Storage: यह टॉप-एंड वेरिएंट है जिसकी कीमत ₹22,999 है।
इस स्मार्टफोन के अंदर RAM LPDDR4x रैंम का इस्तेमाल किया गया है और इसमें स्टोरेज टाइप UFS 3.1 की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और एक्सटर्नल रैम के लिए 8GB की वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है जिससे कुल रैम की क्षमता बढ़ जाती है।
कैमरा फीचर्स
Vivo T5x 5G स्मार्टफोन के अंदर एक अच्छा सा 50MP का Sony AI-पावर्ड मेन कैमरा मिलता है और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है जो 4K के वीडियो रिकॉर्डिंग करता है
मुख्य कैमरा फीचर्स
प्राइमरी कैमरा: इस स्मार्टफोन के अंदर 50MP का Sony IMX852 सेंसर ( अपर्चर के साथ) मिलता है, जो हाई-क्वालिटी और स्पष्ट फोटो वीडियो लेने में सक्षम है।
बोकेह कैमरा: पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2MP का बोकेह लेंस ( अपर्चर) दिया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग: रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30 FPS) को सपोर्ट करता है। साथ ही स्थिर फोटोग्राफी के लिए इसमें EIS (Electronic Image Stabilization) की फिचर दिया गया है
विभिन्न मोड्स: इस फोन में खास फीचर नाइट मोड, पोर्ट्रेट, 50MP मोड, पैनोरमा, लाइव फोटो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, सुपरमून, प्रो, फूड और अंडरवाटर फोटोग्राफी जैसे कई सीन मोड्स मिलते हैं।
सेल्फी कैमरा
सेल्फी वीडियो: फ्रंट कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जो व्लॉगिंग के लिए काफी उपयोगी है।
AI UHD: यह पुरानी या धुंधली तस्वीरों के चेहरों, रंगों और विवरणों को बेहतर बनाकर उन्हें फिर से जीवंत कर देता हैं।
AI Erase: फोटो से अनचाही वस्तुओं या लोगों को हटाने के लिए इसमें AI Erase टूल दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5x 5G सबसे बड़ी खासियत है जो कि इसके अंदर एक 7200mAh की बड़ी बैटरी है जो नॉर्मल उपयोग पर एक से दो दिन तक चलेगी और यह फोन 44W FlashCharge तकनीक को सपोर्ट करता है
वीवो कम्पनी का दावा है कि यह फोन मात्र 43 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगी और 93 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक 15 घंटे से अधिक गेमिंग का बैकअप दे सकता है और इस फोन के अंदर टैप्सी केबल दिया गया यह फोन 6 साल का लोंग बैट्री हेल्थ का दावा करता है जो लंबे समय तक बैटरी की कार्य क्षमता बनाए रखने में मदद करती है।
Vivo T5x 5G का सॉफ्टवेयर और UI यूज़र के लिए काफी स्मूथ और सिंपल एक्सपीरियंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें लेटेस्ट Android बेस्ड UI मिलता है, जो क्लीन लुक और आसान नेविगेशन के साथ आता है। ऐप्स ओपन करने से लेकर मल्टीटास्किंग तक सब कुछ काफी फास्ट और लैग-फ्री महसूस होता है। इसमें कई कस्टमाइज़ेशन ऑप्शन भी दिए गए हैं,
जिससे यूज़र अपने हिसाब से थीम, आइकन और लेआउट बदल सकता है। साथ ही, डेली यूज़ के लिए जरूरी फीचर्स जैसे डार्क मोड, स्मार्ट जेस्चर और सिक्योरिटी ऑप्शन भी मौजूद हैं, जो फोन को और ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं। कुल मिलाकर, इसका UI ना ज्यादा भारी लगता है और ना ही कॉम्प्लेक्स, बल्कि एक बैलेंस्ड और आरामदायक एक्सपीरियंस देता है।
कनेक्टिविटी
Vivo T5x 5G की कनेक्टिविटी डेली यूज़ को ध्यान में रखकर काफी संतुलित और भरोसेमंद दी गई है। इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है, जिससे इंटरनेट स्पीड तेज रहती है और वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या डाउनलोडिंग बिना रुकावट के हो पाती है। डुअल सिम सपोर्ट होने से आप एक साथ दो नंबर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पर्सनल और काम दोनों के लिए उपयोगी है।
वाई-फाई कनेक्शन भी स्टेबल रहता है, जिससे घर या ऑफिस में इंटरनेट इस्तेमाल करते समय नेटवर्क ड्रॉप की समस्या कम होती है। ब्लूटूथ के जरिए आप वायरलेस इयरफोन, स्मार्टवॉच या स्पीकर को जल्दी और आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा GPS सपोर्ट सटीक लोकेशन ट्रैकिंग देता है, जो मैप्स और ट्रैवल के दौरान काफी काम आता है।
कुल मिलाकर, इस फोन में कनेक्टिविटी से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक स्मूथ और झंझट-फ्री एक्सपीरियंस बनाती हैं
अंतिम निष्कर्ष
Vivo T5x 5G एक संतुलित बजट 5G स्मार्टफोन है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहता है, जिससे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग जैसे काम आसानी से हो जाते हैं।
डिजाइन, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर के मामले में भी यह फोन एक अच्छा अनुभव देता है, जिससे यूज़र को किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती। कुल मिलाकर, अगर आप एक किफायती 5G फोन चाहते हैं जो बैटरी, परफॉर्मेंस और यूज़ में भरोसेमंद हो, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।